मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के भोपाल से चौंका देने वाला मामला सामने या जहां पर, यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच भुसावल से इटारसी के बीच की है। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल जीआरपी ने जीरो पर केस दर्ज किया है। आरोपी पैंट्री कार मैनेजर भूपेन्द्र को झांसी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली लड़की (21 साल) भुसावल से यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठी थी। लड़की बिना टिकट के एसी में बैठ गई थी। उसे पैंट्री कार के मैनेजर भूपेन्द्र ने जनरल डिब्बे में बैठने का कहकर वहां से जाने को कहा। लड़की गेट के पास की खाली जगह में जाकर लेट गई। मैनेजर ने उसे वहां से दोबारा दूसरी तरफ जाने को कहा।
Read More Stories:
फिर मैनेजर भूपेन्द्र उसे पैंट्री कार की तरफ लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अजांम दिया। लड़की के चिल्लाने पर लोगों को जानकारी लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से गायब हो गया। लोगों ने ट्रेन के स्टाफ की मदद से कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को झांसी से हिरासत में लिया है। पुलिस केस को इटारसी जीआरपी को भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल लड़की भोपाल में ही जीआरपी के अधिकारियों के साथ है। उसके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
