पंजाब डेस्क- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कंग्रेस पार्टी में अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब अपने नए राजनीतिक कदम का ऐलान कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया है कि, वो कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ेंगे क्योंकि, वो इस हालात में कांग्रेस के साथ नहीं रह सकते। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वो भाजपा में शामिल होने नहीं जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि, उनके संपर्क में दर्जनभर कांग्रेस नेता हैं। यह पार्टी के वही नेता हैं जो उनकी तरह ही कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। फिलहाल, अगले कदम को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने समर्थकों से भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।
कांग्रेस का हाथ छोड़ रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया कि वो कांग्रेस का हाथ छोड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि ”कांग्रेस से मैं इस्तीफा दे दूंगा।” एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”पिछली बार के सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस नीचे जा रही है। कांग्रेस की लोकप्रियता में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवजोत सिंह सिद्धू पर लोगों को विश्वास नहीं है।” उन्होंने कहा कि पंजाब में नयी ताकत आ रही है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे । हालांकि गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात कर उन्होंने अपना एजेंडा भी साफ कर दिया है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तानी प्रेम को लेकर लगातार नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते रहेंगे और यह मुद्दा भाजपा को भी सूट करता है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
