शहर में एक के बाद एक चोरी की वारदातें बढ़ती जा रहीं है और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। चोर बेखौफ अपने कारनामे को अंजाम देते जा रहे है और पुलिस के हाथ अब भी खाली है। एक बार फिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए बीती रात अनाज मंडी से एक पिकअप गाड़ी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति गाड़ी चुराते हुए साफ़ नजर आ रहे हैं।
गाड़ी मालिक राकेश ने बताया कि अनाज मंडी की फर्म 118 के ऊपर उसका रेस्ट हाऊस है। रात को साढ़े 10 बजे वह अनाज मंडी पहुंचा और दुकान के बाहर अपनी बलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी कर ऊपर कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापिस आया तो उसकी गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि करीब सवा 11 बजे दो व्यक्ति वहां आए और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी सुचना उन्होंने पुुलिस को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
