सिरसा, 18 अक्तूबर(सुरेंद्र सैनी): हरियाणा रोडवेज के पिछले दो दिनों के चक्का जाम को अब हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया है। हरियाणा महासंघ के बैनर तले सिरसा के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी भी रोडवेज कर्मियों के समर्थन में उतर आएं है। कर्मचारियों ने सिरसा के बिजली बोर्ड में हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रेस सचिव विजय पाल जाखड़ ने बताया कि सरकार रोड़वे कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है इसके साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
बात दे कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी अगर सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो इसके परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
