सोहना,6 नवंबर (सतीश कुमार राघव): सोहना में जहाँ दीपावली के पर्व पर जुआ व सट्टाबाजों का धंधा चर्म सीमा पर है| वहीं अब व्यवसाय करने वाले लोगों को भी नहीं बक्शा जा रहा है।ताज़ा मामला सोहना का एक परचून विक्रेता व ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाले व्यवसायी की शिकायत पर सोहना सिटी थाना पुलिस में दर्ज कराया गया है।
पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि उनके फोन पर एक युवक ने कॉल की जिसने कहा कि मैं महाकाल मनबीर गुजर का आदमी बोल रहा हूँ मुझे आपसे 25लाख रुपये चाहिए और अगर आपने कोई चालाकी दिखाई तो आपको जान से हाथ धोना पड़ेगा।यह कहने बाद जब आरोपी ने दोबारा फोन किया तो दुकानदार ने कॉल को डिसकनेक्ट कर दिया जिसके बाद आरोपी ने मेसैज के जरिये धमकी दी थी जिस मेसैज का प्रिंट आउट ओर काल डिटेल व नम्बर पुलिस को दे दिया गया है।
सोहना सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिये गए कॉल डिटेल व मेसैज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन देखना इस बात का होगा कि .पुलिस आरोपी की गिरेबान तक कब तक पहुंच पाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
