Friday , 11 September 2026

प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर प्रमी को दी भयानक मौत, जिंदा जलाकर सुलाया मौत ती नींद

महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के नासिक से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, लड़की के परिवार वालों को अपनी बेटी का प्यार इतना नागवार गुजरा कि, उन्होंने युवक को जिंदा जला दिया। हैरानी की बात ये है कि, इस पूरे घटनाक्रम में युवक से प्रेम करने वाली लड़की भी शामिल है। इलाज के दौरान युवक की मौत भी हो गई। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि, 27 साल का पीड़ित गोरख बछव 11 फरवरी को देवला तालुका के लोहानेर गांव में हमला किया गया था। पुलिस की जांच के मुताबिक, बछव 23 साल की महिला के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसके परिवार वाले उसकी शादी के खिलाफ थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लड़की के परिवार वालों को मनचाहा दूल्हा नहीं मिला रहा था, उन्हें संदेह था कि, बछव उनकी बेटी की शादी में रुकावट पैदा कर रहा है।

Read More Stories:

पेट्रोल छिड़ककर युवक को लगाई आग
इस दौरान आरोपियों ने बछव पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। पुलिस के मुताबिक, बछव खुद को बचाने के लिए पास की एक मोबाइल फोन की दुकान के अंदर भाग गया, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसका पीछा किया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। बेहोश होने के बाद प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि, हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *