हरियाणा सरकार ने युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल की है। जहां युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर लकी ड्रा के माध्यम से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। इसके तहत 1 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले ड्रा में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाएगें। इसके अलावा इस अवधि के दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को 3 लैपटॉप ,2 स्मार्टफोन तथा 100 पेन ड्राईव उपहार के रूप में प्रदान किए जाएगें। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने का शुरू हुआ त्योहार “आओ भाग लेकर पाओ आकर्षक उपहार की पहल प्रदेश के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
