टोहाना, 29 जून(नवल सिंह): टोहाना स्थित न्यू गुप्ता कलोनी के एक मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने मामले की सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार न्यू गुप्ता कलोनी निवासी कैलाशचन्द्र सिंघल अपने परिवार सहित पिछले कई दिनों से बहार गए हुए थे जब वह वापिस आए तो घर का सारा समान बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जाँच शुरू कर दी।
पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कैलाशचंद्र ने बताया कि घर से काफी समान, नकदी एवं गहने गायब है।
चोर ने करीब 1 लाख 25 हजार की नकदी, 2 तोले सोने के गहने, ढाई किलो चांदी के बर्तन और सिक्के, कीमती साडिय़ां, गिफ्ट, परफ्यूम के अलावा चोर मकान से दुबई के 1500 दिहरम चोरी कर ले गए है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
