हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले आज फिर प्रदेश के डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी दो घंटे तक ओपीडी से विरत रहेंगे।
डॉ. संदीप अबरोल ने बताया कि एसोसिएशन की मांग को सरकार ने मानने से मना कर दिया है। ऐसे में आज दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। अगर पेन डाउन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ सकती है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल में सुबह 11 बजे के बाद ही पंजीकरण शुरू होगा।
जानें क्या है हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की प्रमुख मांगें
- डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन।
- गतिशील सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो।
- एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए।
- पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने की मांग।
- ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल करने की मांग।
- डॉक्टरों के लिए पीजी कोटा।
- स्पेशलिस्ट के लिए अतिरिक्त इंसेटिव।
- डॉक्टर की 10 साल में प्रमोशन।
- जल्द पीजी पॉलिसी बनाने की मांग।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
