चंडीगढ़ 6 दिसंबर (पल्लवी बंसल) : जैसा कि हम सभी जानते हैं मशहूर कॉमडेयिन कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ एक बार फिर से सोनी टीवी पर अपना शो लेकर आ रहे है । उनकी टीम शो के लिए एक बार फिर साथ नज़र आने वाली है इसी के साथ उनके दुश्मन मानें जाने वाले कृष्णा अभिषेक भी इस शो में नज़र आएंगे। बता दें कि टीम ने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है साथ ही शूटिंग शुरू होने से पहले सेट पर एक छोटी सी पूजा रखी गई थी,जहां की तस्वीरें शो से जुडी हुयी सुमोना चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट पर शेयर की ।खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के शो का पहला एपिसोड 23 दिसंबर को सोनी टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा के शो का सीजन 2 सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बन रहा है। इसी के साथ उनके शो के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होंगे।खबरे तो यह भी है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ऑनएयर होने वाले शो में सलमान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी शामिल हो सकते है।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में कॉमेडियन चंदन प्रभाकर, सुमोना, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और रोशेल राव अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाते नज़र आएंगे। यह पहला मौका है जब कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा दुश्मनी भूलाकर एक साथ छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा की क्या ये दोस्त बने दुश्मन टीवी पर एक बार फिर कॉमेडी का भूचाल लापायेंगे ?
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
