Wednesday , 28 October 2026

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, तो प्रेमी ने दिया इस खौफनाक इच्छा को अंजाम

झारखंड डेस्क- झारखंड़ के गोड्डा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, सुरनिया में बीते दिन हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल राहुल सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वह राहुल सिंह की प्रेमिका थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताया कि, उसकी शादी से पहले राहुल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों की मुलाकात होती रहती थी। लेकिन, 2021 में उसकी शादी बांका में हो गई। बावजूद इसके राहुल उसे कॉल कर बात करना चाहता था और उसे लगातार तंग करता था।

Read More Stories:

गला घोंटकर कर दी हत्या
बीते दिन सरस्वती पूजा में प्रेमिका अपने घर सुरनिया आई थी। घर आने से बाद राहुल उसे तंग कर रहा था। घर में माता-पिता नहीं होने पर उसके घर पहुंच जाता था। इसी क्रम में बीते 25 मार्च को शाम 5 बजे राहुल ने प्रेमिका को कॉल किया कि तुम मेरे घर आ जाओ हम अकेले हैं। प्रेमिका राहुल से मिलने उसके घर पर पहुंची तो राहुल शराब के नशे में था। राहुल ने उसके साथ एक बार शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन, प्रेमिका जब घर जाने लगे गई तो राहुल ने उसके साथ फिर से संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बार प्रेमिका मना कर दिया।

राहुल ने कहा कि, अगर तुम फिर से संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हो तो मेरी जान ले लो। ये कहते ही राहुल रस्सी लेकर आ गया और पलंग पर लेट गया। जिसके बाद प्रेमिका ने रस्सी का फंदा बना उसके गले में डाल दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटना में प्रयोग की जाने वाली रस्सी प्रेमिका के पास से जब्त कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *