Saturday , 25 July 2026

फूड डिलीवरी बॉय ने सरेआम की लड़की की पिटाई, इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुआ VIDEO

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ समय पहले लड़की दवारा टैक्सी ड्राइवर  की धुनाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।  तो वहीं अब लड़के द्वारा लड़की की धुनाई का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। जिसमें एक लड़की को एक डिलीवरी बॉय उसे घूसे और थप्पड़ मार रहा है रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी से झगड़ा कर रही थी जिसको बीच बचाव में डिलीवरी बॉय ने अपना आपा खो दिया।  ओडिशा के भुवनेश्वर में एक फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को एक लड़की को सरेआम थप्पड़ और घूसे मारने का वीडियो सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदिरा गांधी पार्क से बाहर आने के बाद एक लड़की की अपने प्रेमी से तीखी नोकझोंक हो गई। वीडियो में लड़की अपने प्रेमी को गालियां देती है और पत्थर से उसपर हमले भी करती है। लड़की के अपने प्रेमी को प्रताड़ित करने के दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है जिसपर वह और भड़क जाती है। लोगों द्वारा उसके कृत्य को रिकॉर्ड करने के दौरान उनको भी अपशब्द बोलती है और मोबाइल छीनने की कोशिश करती है। इस बीच वहां डिलीवरी एक्जीक्यूटिव भी आता है और मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश करता है जिसपर लड़की उसको भी गालियां देने लगती है।

डिलीवरी बॉय आखिरकार अपना आपा खो देता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। वीडियो में वह उसे धक्का मारते, घूंसे मारते और थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। रास्ते से गुजरनेवाले राहगीर भी ये देख हैरान रह जाते हैं। भीड़ द्वारा मना करने के बावजूद फूड डिलीवरी बॉय उसे जोर-जोर से थप्पड़ और घूसे मारता रहता है। दर्शकों ने अंततः हस्तक्षेप किया और चीजों को शांत करने की कोशिश की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *