वरुण धवन इन दिनों वैसे तो अपनी फिल्मों में खासे बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत सी खुशी ने दस्तक दी है। वरुण धवन चाचा बन गए हैं और उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। इतना ही नहीं, धवन परिवार ने इस नन्हीं सी खुशी का स्वागत डेविड धवन की फिल्मों के अंदाज में किया है। वरुण धवन ने अपने परिवार का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता, भाई, भाभी, मां और नन्हीं भतीजी के साथ नजर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस फोटो में पूरे परिवार ने ‘नंबर 1’ की टी-शर्ट पहन रखी है। जैसे डेविड धवन ‘दादू नंबर 1’ बन गए हैं तो वरुण धवन ‘चाचा नंबर 1’, वहीं उनके भाई ‘पापा नंबर 1’ तो वहीं वरुण की मम्मी ‘दादी नंबर 1’ बनी नजर आ रही हैं। वरुण धवन के भाई रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी देसाई धवन के हाल ही में बेटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
