Friday , 11 September 2026

CM भगवंत मान को पीएम मोदी ने दी बधाई, लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का दिया भरोसा

पंजाब डेस्क- भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें, भगवंत मान पंजाब के 17वें और दूसरे सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्री बन गए है। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना
मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। भगवंत मान ने शपथ के दौरान कहा कि, हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना है। भगत सिंह को ये चिंता नहीं थी कि, देश कैसे आजाद होगा, उन्हें ये चिंता थी कि, आजादी के बाद देश कैसा होगा।

Read More Stories:

इस मौके पर ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है और राज्य में पहली बार सरकार बनाई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *