Monday , 27 July 2026

चलते ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को सड़क पर फेंककर आरोपी हुए फरार

उत्‍तर प्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, में एक महिला के साथ ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथि‍यों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स भी लूट लिया जिसमें 20 हजार रुपये थे। बदमाश, महिला को अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ इलाके में फेंक कर फरार हो गए। यह हैरतअंगेज़ वारदात गुरुवार रात 1 बजे हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का इलाज कराने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों पर गैंगरेप और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला के अनुसार, वह मूलरूप से अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। फिलहाल, वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। गुरुवार देर रात वह दिल्ली से बस से अलीगढ़ आई थी। यहां गांधी पार्क बस स्टेशन से उसके अकराबाद जाने के लिए एक ऑटो किया। इसमें ड्राइवर के अलावा पहले से तीन अन्य लोग मौजूद थे। महिला के अनुसार, रास्ते में एक शख्स उतर गया। इसके बाद ऑटो ड्राइवर व उसके दो साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और 20 हजार रुपये से भरा पर्स भी लूट लिया।

Read More Stories:

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपी, महिला को धमकाते हुए नानऊ, अकराबाद में फेंक कर भाग गए। जैसे-तैसे महिला ने देर रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को उपचार के लिए फ़ौरन अस्‍पताल भेजा। देर रात को ही एसपी देहात, SSP, CO और अन्य अधिकारी थाना अकराबाद पहुंचे।

महिला से पूछताछ के बाद शिकयत दर्ज की गई। SSP कलानिधि नैथानी के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश जारी है। गांधी पार्क बस अड्डे और अकराबाद के रास्ते में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *