ब़ॉलीवुड डेस्क: पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की वजह ये है कि, प्राचीन चौहान पर मलाड एक महिला ने छेड़छाड़ और शोषण का आरोप लगाते हुए मलाड पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। गिरफ्तारी ईस्ट मलाड पुलिस ने की है। इससे पहले पुलिस ने एकता कपूर के दूसरे पसंदीदा एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीवी इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

मुंबई की मलाड पुलिस ने कई धाराओं के तहत प्राचीन चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्राचीन चौहान पर आईपीसी की धारा 354(महिला के साथ जबरदस्ती या उसका अपमान करना), 342(गलत तरीके से प्रतिबंधित करना), 323(जानबूझकर अपनी मर्जी से चोट पहुंचाना) और 502(2)(मानहानि से संबंधित सामग्री को रखना या बेचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राचीन की गिरफ्तारी और इतनी सारी धाराओं के तहत मामला दर्ज होने पर टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
