Saturday , 25 July 2026

किचन में इस हालत में पड़ा मिला 56 वर्षीय महिला का शव, देखकर पुलिस भी उड़े होश

नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर, ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 56 साल की महिला का संदिग्धावस्था में आग में झुलसा हुआ शव उसके मकान के रसोईघर से बरामद हुआ है। इस मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जाहिर की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रसोई में पड़ा मिला आध-जला शव
वहीं, थाना प्रभारी ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, कस्बा दनकौर की रहने वाली 56 वर्षीय वीरमवती का झुलसा हुआ शव शुक्रवार सुबह उनके मकान के रसोईघर में मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि, महिला के बेटे विपिन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के वक़्त महिला के दो नाबालिग पोते घर पर ही मौजूद थे, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

Read More Stories:

थाना प्रभारी ने बताया कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस हादसा या हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं, मामले में मृतका के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *