Saturday , 25 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

KMP एक्सप्रेस-वे में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर एक दुखद हादसा हो गया, जहां पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि, बादली के पास एक SUV  कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के साथ इस हादसे में मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आने वाले नगला अनूप गांव के बताए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के थे और गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More Stories:

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, 8 लोगों की मौत
जिस कार से यह दुर्घटना हुई है, दरअसल वो कार किराए की थी। यह हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। एक बच्ची को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक और एक महिला हादसे के वक्त कार से बाहर थे, इसलिए वे बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। फिलहाल इस हादसे के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *