30 April 2019 : बीजेपी का सबका साथ सबका विकास का नारा फैल होता नजर आ रहा है… लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है..बिजली, पानी, सिवर, और सड़क के लिए लोग दफतरों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं.. दिखाई दे रहा ये नजारा ग्रेटर फरीदाबाद का है यहां सैकड़ों की संख्या में लोग कृष्णपाल गुर्जर मुर्दाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद का नारा लगा रहे हैं…इन लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिन से न्यु भुपानी कॉलोनी में बिजली नही आ रही…जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिन से सांसद कृष्णपाल गुर्जर, पार्षद और बिजली दफतर के चक्कर काट काट कर थक चुकें हैं… लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दे कि कॉलोनी के लोग मौत के साये में जीवन जीने को मजबूर है…लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बिजली के तार टुटे पड़े रहते है….और शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही होती है…लोगों को ये डर लगा रहता है कहीं कोई बच्चा बिजली की चपेट में ना आ जाये…वही कुछ लोगों का कहना है कि पिछले पांच साल में उन्हे उनकी मूलभूत सुविधाएं में नही मिल पाई हैं…अबकी बार वोट की चोट देकर इन्ही को इन्ही के औजार से मारेंगे… प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
