Saturday , 25 July 2026

दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, इस तरह किया जीवन लीला का अंत

नेशनल डेस्क- झज्जर के गोरिया गांव से दिलदहला देने वाला मामेला सामने आया। जहां एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और जब इस मामले की जानकारी मृतका के मायके में दी गई तो उन्होंने गांव गोरिया में पहुंचकर पुलिस को फोन पर इस घटना की सूचना दी। जिस पर झाड़ली चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
जानकारी के अनुसार,  म़तका चरखी दादरी जिले के गांव सोफ कासनी गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी शादी 26 अप्रैल 2021 के झज्जर के गांव गोरिया निवासी मोनू के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि, साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। लेकिन, उनकी डिमांड खत्म होने का नाम ही नही ले रही थी जिसके दौरान साक्षी ने खुदखुशी कर ली।

Read More Stories:

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर

आरोपियों को किया जाएगा जल्द से जल्द गिरफ्तार
मृतका के पिता राजेश के बयान पर मृतका के पति मोनू, उसके भाई जितेंद्र व सास गुड्डी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बतादें, मृतका के पिता ने दहेज के लालची लोगों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *