Wednesday , 9 September 2026

बोन कैंसर से पीड़ित 14 साल के बच्चे को पिता ने दिया मौत का इंजेक्शन

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के सलेम में रिशेतों को शर्मसार करने वाला मामला सामेन आया है। यहां एक पिता ने अपने 14 साल के ही बच्चे को जहर देकर मार डाला। दरअसल, बच्चा बोन कैंसर से पीड़ित था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सहित तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बच्चे को तीन दवाओं को मिक्स कर इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेटे को दिन-रात दर्द में तड़पता नहीं देख पा रहा था पिता

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बताया गया कि पेरियासामी का 14 साल का बेटा वन्नाथमिजन को एक साल पहले बोन कैंसर हो गया था। वह अपने बेटे को दिन-रात दर्द में तड़पता नहीं देख पा रहा था। इस वजह पेरियासामी ने वेंकटेशन से संपर्क किया जो एक प्रयोगशाला चलाता था। पेरियासामी ने अपने बेटे के इस तकलीफ से आजाद कराने के लिए वेंकटेशन से सलाह मशवरा लिया। इसके बाद पेरीयासामी और वेंकटेशन ने एक चिकित्सा पेशेवर प्रभु से बात की। प्रभु पेरियासामी के घर गए थे और उन्होंने 14 साल के वन्नाथमिजन को एक इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *