दो युवकों ने कुछ पैसों के लिए यानि मात्र 20 रुपए के लिए एक लड़के को जान से ही मार दिया। मामला करनाल के सदर बाजार का है। कर्ण नाम के एक 14 वर्षीय लड़के को दो लड़कों ने उसके गुप्तांग पर चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 20 रुपए को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया और दोनों लड़कों ने मिलकर कर्ण की हत्या कर दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है दोनों आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। दोनों आरोपी आपस में भाई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
