नेशनल डेस्क- महाराष्ट्र के मराठवाड़ा से सनसननीखेज मामले का खुलासा हुआ जहां एक मां ने अपने 2 वर्षीय बेटे को कुएं में फेंक दिया। तत्पश्चात, मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया।शुरुआत में उसकी बात को लोगों ने अनसुना कर दिया, मगर जब शाम को बच्चा नहीं नजर आया तो लोगों ने कुएं में तलाशी ली, जहां बेटे की लाश पड़ी थी। लातूर जिले के निलंगा पुलिस स्टेशन से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, घटना रविवार को जिले के केलगांव क्षेत्र में राठेड़ा गांव में हुई है। 2 वर्षीय बेटे समर्थ पांचाल के साथ माया वेंकट पांचाल तथा उसका पति वेंकट पांचाल राठेड़ा गांव में रहते थे। एक माह पूर्व पति-पत्नी में विवाद हुआ तथा तब से पति वेंकट पांचाल 20 किमी दूरी पर औसा गांव में रहने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज
जब से पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई, तब से वेंकट सप्ताह में एक दिन बेटे समर्थ से मिलने गांव आने लगा, मगर पत्नी से बातचीत बंद थी। रविवार को माया ने अपने देवर को कहा कि उसने अपने 2 वर्षीय बेटे को कुएं में फेंक दिया है। देवर ने भाभी की बात पर ध्यान नहीं दिया तथा काम पर चला गया। रविवार शाम घर लौटने पर भतीजा दिखाई नहीं दिया तो देवर को अपनी भाभी माया की बात याद आई। उसने तुरंत भाई वेंकट को सुचना दी। वेंकट तुरंत गांव लौटा तथा बेटे समर्थ को तलाशना शुरु किया।
Read More Stories:
कुएं में भी देखा मगर रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दिया, फिर सोमवार प्रातः कुएं में खोज अभियान चलाया गया। कुएं में ही बेटे का शव मिला। वेंकट विश्वनाथ पांचाल की शिकायत पर क़त्ल के इल्जाम में बच्चे की मां माया पांचाल के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। माया पांचाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की तहकीकात कर रही है। क़त्ल की अपराधी मां को कोर्ट में जल्द ही पेश किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
