पंजाब डेस्क- अमृतसर के तरनतारन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर माचिस की डिब्बी बदलवाने गए युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। माचिस की डिब्बी बदलवाने पहुंचे युवक से दुकानदार का विवाद हो गया था। इसके बाद दुकानदार अपने दो लड़कों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर युवक के घर पहुंचा और उसे मारने की धमकियां दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसका पता चलने पर जब युवक दुकानदार के साथ बात करने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने किरपानों से उस पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार, उसके दोनों लड़कों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
तेजधार हथियारों से लैस होकर दी मार डालने की धमकी
तरनतारन रोड स्थित माता गंगा जी नगर के रहने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात पड़ोस में किराने की दुकान से माचिस की डिब्बी लेने पहुंचा। डिब्बी ठीक नहीं होने के चलते वह उसे बदलवाने पहुंचा तो दुकानदार का उसके भाई के साथ गाली-गलौच हो गया। उसका भाई वहां से लौट गया। इसके बाद दुकानदार अपने दो लड़कों व कुछ अज्ञात लोगों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचा।
Read More Stories:
मौके पर ही मौत
उस समय उसका भाई घर पर नहीं था, तो आरोपियों ने उसके भाई को मारने की धमकियां दी। उन्होंने समझा-बुझा कर उन्हें वापस भेज दिया। लेकिन, उसका भाई दुकानदार से बात करने निकल गया, जहां पहले से तेजधार हथियारों से तैयार बैठे दुकानदार और उसके साथियों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके भाई छाती पर किरपानों से तीन वार किए। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
