नेशनल जेस्क- दिल्ली के भलस्वा इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां पर पारिवारिक कलह के कारण एक मासूम की जान चली गई। ता दें एक कलयुगी पिता ने नशे में अपने तीन महीने के मासूम बच्चे के दोनों पैर पकडक़र उसका सिर दीवार में मार दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के सिर के अंदर की कई हड्ड़ियां टूट भी गई। वारदात के पीछे पति पत्नी का आए दिन का झगड़ा था। जिसका गुस्सा एक नशेड़ी पिता ने अपने बच्चे की हत्या कर निकाला। जिसको पकड़े जाने के बाद भी हत्या करने का कोई दुख नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तीन दिसंबर की, रात साढ़े दस बजे भलस्वा डेयरी पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि मंगल बाजार रोड समता विहार एक पिता ने अपने ही बच्चे की हत्या घर में कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। एक कमरे में दीवार और फर्श पर खून लगा हुआ था। वहीं पर तीन महीने का बच्चा खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसके सिर से खून निकल रहा था। पास ही उसका पिता खड़ा और मां बच्चे को लेकर रो रही थी। आसपास पड़ोसी खड़े थे। पुलिस ने बच्चे को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Read More Stories:
छोटी छोटी बातों को लेकर होता था झगड़ा
बच्चे का सिर पूरी तरह फट चुका था। पुलिस ने बच्चे के पिता रवि को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया। वारदात के वक्त आरोपी रवि शराब के नशे में था। एक पड़ोसी ने बताया कि, जब घर में से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह कुछ और पड़ोसी के साथ तुरंत उस घर में पहुंचे। जहां उसकी मां ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा था,वह जोर जोर से रो रही थी। जबकि नशेड़ी पिता वहीं पर आराम से बैठा हुआ था। उसको होश तक नहीं था कि, उसने क्या किया है। आए दिन दंपति ने छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता ही रहता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
