Sunday , 26 July 2026

सीएम योगी ने बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर के परिवार से की मुलाकात

लखनऊ 6 दिसंबर :बुलंदशहर हिंसा इंस्पेक्टर हत्या के तीन दिन बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार से मिले। सीएम ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में इंस्पेक्टर की हत्या पर एक भी शब्द नहीं बोला था और उनका पूरा फोकस गोकशी पर ही दिखाई दिया।बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक के बाद भड़की हिंसा में पुलिस इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की उपद्रवियों द्वारा हत्या कर दी गयी थ। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंहकी हत्या के तीन दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिवार से मुलाकात की। जहाँ इंस्पेक्टर की पत्नी, दो बेटे और उनकी बहन लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास पर उनसे मुलाकात करने आई थीं। सीएम ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में इंस्पेक्टर की हत्या पर एक भी शब्द नहीं बोला था और उनका पूरा फोकस गोकशी पर था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भो हुई थी, जिसके बाद सीएम योगी ने उनके परिवार से मुलाकात की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर के परिवार ने आरोप लगाया था कि जो भी उनकी हत्या में शामिल था, उनके प्रति प्रशासन का नरम रुख दिखाई दे रहा है। मुलाकात के बाद इंस्पेक्टर के बेटे ने बताया, ‘मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि उन्हें सही न्याय मिलेगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि वह हमारे परिवार के साथ हैं। इसी के साथ पीड़ित परिवार की सीएम योगी के साथ मुलाकात के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी सिंह ने कहा, ‘पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद राशि दी जाएगी।बच्चों की पढ़ाई के लिए जो बैंक से लोन लिया गया है, वह राशि भी सरकार की तरफ से दी जाएगी। यह भी तय किया गया है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी, साथ ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार को पेंशन भी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का मुखिया होने के नाते मैंने वादा किया है कि दोनों बच्चों को इंफॉर्मल-वे में भी मदद दी जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *