हरियाणा डेस्क- फरीदाबाद में बल्लभगढ़ की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से सनसनीखेज खबर सामने आई जहां पर घरेलू विवाद के चलते बहू ने अपने 56 साल के एक ससुर की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। बता दें, हत्या करने के आरोप में मृतक की बहू और उसके प्रेमी का नाम आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, और क्राइम ब्रांच और पुलिस की अन्य टीमों ने हत्या आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई।
Read More Stories:
सिटी थाना प्रभारी की माने तो पुलिस को सुबह सूचना मिली थी और इस मामले में मृतक की बहू का नाम परिवार के लोग ले रहे हैं। फिलहाल बहू भी मौके से फरार है। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
