बिहार डेस्क- बिहार के गया से हैरानगी भरी खबर सामने आई जहां पर दसवीं की छात्रा के साथ रेप की नारदात को अंजाम देने वाला पुलिस तंत्र का ही हिस्सा निकला। बतादें, उसने छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बहन के साथ भी रेप करने की धमकी दी, और उसके भाई को भी जान से मारने की भी धमकी दे दी। जिसके चलते नाबालिग बच्ची अपनी बहन की शादी और परिवार की इज्जत के लिए आत्महत्या करने के लिए पहाडी पर चढ़ ही रही थी कि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्रा की पिटाई
दरअसल, पतलुक्का थाने के चौकीदार के बेटे ने नाबालिग से बलात्कार किया था और उसके दोस्तों ने रेप का वीडियो बना लिया था। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने छात्रा को धमकी दी कि, यह बात किसी को न बताएं और इसी दौरान थानेदार ने छात्रा की पिटाई भी की।
Read More Stories:
गांव के लड़कों ने बनाया वीडियो
वहीं रेप पीड़िता के मौसा ने आरोप लगाया कि, थाने में रेप की शिकायत दर्ज करने के बजाए उल्टे उसे केस ना करने की धमकी थानेदार द्वारा दी जाने लगी। पीड़ित छात्रा के मौसा ने बताया कि, उन्हें अगर न्याय नहीं मिला तो इसकी शिकायत बिहार के डीजीपी से करेंगे। छात्रा ने बताया कि, गांव के ही रहने वाले विकास कुमार ने उससे रेप किया और उसके दोस्तों बिक्कू सिंह, श्रवण और एक अन्य ने वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि, धमकी देते हुए विकास ने कहा था कि, अगर वह अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी देगी तो उसकी बहन के साथ भी ऐसा कर देंगे।
आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द होगा एक्शन
इतना ही नहीं उसके भाई की हत्या कर देंगे। इस धमकी से आहत पीड़िता छात्रा ने बताया कि, अपने परिवार की इज्जत, बहन की आबरू और भाई की के लिए उसने पहाड़ी पर चढ़कर ब्लेड से अरनी नसों को काटने और उसके बाद पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने का सोचा, लेकिन पहाड़ी पर जाते हुए उसे किसी ने देख लिया और उसे लोगों ने बचा लिया। गया के एसएसपी ने बताया कि, इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
