पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। तो वहीं सियासी घमासान भी जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को झूठा बताते हुए कहा कि, पंजाब में हमारी सरकार बनी तो यहां के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘पीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और भाजपा कर रही गंदी राजनीति ‘
उन्होंने कहा कि, पीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। केजरीवाल में लुधियान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, ”मैं पंजाब के सभी लोगों को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि AAP की सरकार आएगी तो आपकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी होगी। राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा के साथ हम कोई राजनीति नहीं होने देंगे।’
‘
केजरीवाल ने कहा, ”प्रधानमंत्री लोकसभा में झूठ बोलते हैं, प्रधानमंत्री यहां आकर झूठ बोलते हैं। गृह मंत्री ग़लत आरोप लगाते हैं। भाजपा और कांग्रेस देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
