15 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंडीगढ़ :आजकल लोग सोशल साइट्स पर मशहूर होने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। कुछ आप्लिकेशन्स तो ऐसी है जिन पर आप अपनी वीडियो बनाकर अपलोड करते ही लोगो में फेमस हो सकते है। जी हाँ ऐसा ही खुमार आजकल एक प्रसिद्ध टिकटॉक नाम की एप्लीकेशन का लोगो पर चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 साल के एक युवक की उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी बता दें कि यह वारदात उस वक्त हुई जब वे पिस्तौल के साथ मोबाइल ऐप टिकटॉक पर एक वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात सलमान अपने दोस्तों सोहेल और आमिर के साथ कार से इंडिया गेट गया हुआ था। लौटते समय कार चला रहे सलमान के बगल में बैठे सोहेल ने एक देसी पिस्तौल निकाली। उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश के दौरान सलमान पर निशाना साधा लेकिन पिस्तौल से निकली गोली उसके बाएं गाल पर जा लगी।
पुलिस ने बताया कि आमिर कार की पीछे वाली सीट पर बैठा था। यह घटना मध्य दिल्ली के बाराखंभा रोड से लगे रणजीत सिंह फ्लाईओवर के नजदीक हुई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद दोनों दोस्त घबरा गये और दरियागंज में सोहेल के रिश्तेदार के घर गये और खून से सने कपड़े बदले।
इसके बाद दोस्तों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर सलमान को पास के एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाराखंभा रोड पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आमिर, सोहेल और एक अन्य व्यक्ति शरीफ को गिरफ्तार किया है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
