बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 42 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें विश करने वालों की कतार लगी हुई है।
बेटे का बर्थडे हो और अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी बॉडिंग को जाहिर न करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बिग ने दो तस्वीरों का कोलॉज बनाकर अनोखे ढंग से अपने बेटे अभिषेक को विश किया है। बिग बी ने दो तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर में वो अभिषेक का हाथ थामे चल रहे हैं और दूसरी तस्वीर में अभिषेक बिग बी का हाथ थामें चल रहे हैं। बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था, अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को!’ इसके अलावा अमिताभ ने अभिषेक बच्चन को विश कर रहे फैंस के मैसेजेज को भी रीट्वीट किया है।
T 2604 – #HBDAbhishekBachchan .. who is in a time zone out of the country .. !!
एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था ; अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को ! pic.twitter.com/JJKQjS02X7— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 4, 2018
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
