नेशनल डेस्क- कोरोना के खिलाफ जंग के लिए भारत को जल्द ही एक और वैक्सीन मिलने वाली है। बता दें, सितंबर-अक्टूबर तक भारत के पास चार और कोरोना वैक्सीन जायडस कैडिला, बायोलॉजिकल ई, नोवावैक्स और जेनोवा मौजूद होगी, यह भी उम्मीद जाहिर की जा रही है कि कोवैक्सीन को 15 अगस्त तक विश्व स्वास्थ्य संगठन से अप्रूवल मिल जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एमडी ने नोवावैक्स को लेकर बड़ी बात कही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एमडी ने कहा कि जब तक हमें नोवावैक्स को लॉन्च करने का लाइसेंस नहीं मिलता। हम इसे लॉन्च नहीं कर सकते।

ऑथराइजेशन के लिए आवेदन
नोवावैक्स वैक्सीन के लिए इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन के लिए आवेदन किया है। अमेरिका स्थित नोवावैक्स इंक का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक वैक्सीन निर्माण समझौता हुआ है। बता दें, सीरम भारत कोविशील्ड वैक्सीन का भी निर्माण कर रही है। नोवावैक्स के सीईओ ने कहा कि महामारी को नियंत्रित करने की तत्काल आवश्यकता वाले देशों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन की लाखों खुराक तक पहुंच की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से संभव हुआ है और यह वैश्विक सहयोग की शक्ति को प्रदर्शित करता है।
Read more stories:
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
