Saturday , 25 July 2026

पंजाब में कांग्रेस ने जारी किया ‘घोषणापत्र’, 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने अलावा की ये बड़ी घोषणाएं

पंजाब डेस्क: पंजाब में चुनाव प्रचार का आज यानी कि शुक्रवार को अंतिंम दिन रहा। ऐसे में कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के लिए अपना 13 पॉइंट का घोषणापत्र जारी किया। अपने इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। घोषणापत्र में कांग्रेस ने सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह 13 प्वॉइंट एजेंडा है, जो कि बाबा नानक से प्रभावित है. उन्होंने कहा कि हमारा कैंपेन सकारात्मक कैंपेन है। हम लोगों को बता रहे हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं। पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं।

कांग्रेस ने किए ये बड़े वादे..

– केबल की मॉनिपली तोड़ना, केबल के रेट को 400 से 200 लाएंगे

– 1100 रुपये महीना और आठ सिलेंडर साल में महिलाओं को फ्री में

– सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी, पांच साल में पांच लाख लोगो को नौकरी

– बुजुर्गों की पेंशन 3100 की जाएगी

– हर कच्चे मकान को पक्का करेंगे

– सरकारी स्कूलों में फ्री में शिक्षा देंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से अच्छा करेंगे

– फ्री हेल्थ सर्विस देंगे

– सरकार तिलहन, मक्का और दाल की पूरी फसल खरीदेगी

– 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 20 हजार और कंप्यूटर देंगे

– मनरेगा के तहत 150 दिनों की मजदूरी देंगे और दैनिक मजदूरी 350 से कम नहीं होने देंगे

– स्टार्ट अप को 2 लाख से 12 लाख तक ब्याज मुक्त लोन देंगे

– घरेलू और लघु उद्योग के लिए 2 से 12 लाख का ब्याज मुक्त लोन

– इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *