Monday , 14 September 2026

अमित शाह ने सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की वीरता को सराहा, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल डेस्क: तीन दिन के कश्मीर के दौरे पर गए अमित शाह ने कल पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप में ही रात बिताई। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर के पुलवामा के लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप में गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जवानों से मुलाकात की औप उनके साथ खाना भी खाया। इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। अमित शाह सोमवार रात पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। अमित शाह ने संकेतों के जरिये कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक को बड़ा संदेश दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाह ने भारतीय सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की वीरता को सराहा

इससे पहले जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और भारतीय सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की वीरता को सराहा। उन्होंने कहा कि ‘वो यहां कश्मीर के युवाओं से सीधे तौर पर बात करने आए हैं।’ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक समय था, जब कश्मीर में पथराव होता था। आज ऐसी घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। यह मानवता के खिलाफ है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *