पश्चिम बंगाल डेस्क- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के डोमजूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक शख्स की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम शेख सलाम (55) बताया गया है। इस मामले में मृतक की दूसरी पत्नी और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगा है। डोमजूर थाने की पुलिस ने आरोपित महिला को उसकी बेटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिस्तर पर मृत पड़ा मिला शख्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख सलाम पहले मुंबई में रहता था। पिछले कुछ वर्षों से वह अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के साथ डोमजूर में रह रहा था। उसकी सोने चांदी की एक दुकान थी। शेख सलाम की दूसरी पत्नी सुल्ताना बेगम ने अचानक अपने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसी जब घर में आए तो उन्होंने देखा कि, शेख सलाम बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। उसके गले पर काला निशान था और जुबान बाहर निकली हुई थी। पड़ोसियों को सुल्ताना ने बताया शाम को दो आदमी उसके घर पर आने वाले थे। इसलिए शेख सलाम के कहने पर वह अपनी बेटी के साथ पहले ही बाहर चली गई थी।
Read More Stories:
दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो देखा कि सलाम बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर डोमजूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह होने पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सुल्ताना बेगम और उसकी बेटी ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही शेख सलाम की हत्या की है। सुल्ताना ने बताया कि शेख सलाम लंबे समय से उनकी बेटी पर शारीरिक अत्याचार कर रहा था। इस कारण उसे मारने की योजना बनाई गई। पुलिस ने इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
