Saturday , 25 July 2026

गिलहरी को परेशान कर रही थी बिल्ली, गुस्से में आकर नन्हें जीव ने कुछ इस तरह सिखाया सबक

एंटरटेनमेंट डेस्क-  इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी एक दूसरे को परेशान करने का मौका नही छोड़ते और उन्हें परेशान करते हुए आनंद लेने का लुत्फ उठाते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली नन्ही सी गिलहरी को परेशान करते देखी जा सकती है। बिल्ली गिलहरी को इतना परेशान करती है कि गिलहरी कभी इधर भागती है तो कभी उधर और आखिरकार उस खुराफाती बिल्ली को सबक सिखाने की ठान लेती है। लेकिन, जैसा की हम सभी जानते है, गिलहरी को पकड़ना इतना आसान नहीं होता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नन्ही सी गिलहरी किसी के भी हाथ से बड़ी आसानी से निकल सकती है, तो बस, यहां बिल्ली के साथ भी ऐसा ही हुआ, वो नन्हाी साी जीव खुराफाती बिल्ली को सबक सिखाने के लिए उसकी पीठ पर चढ़ जाती है। बिल्ली उसे बार-बार देखने की कोशिश करती है, लेकिन पीठ पर सवार गिलहरी को नहीं देख पाती है, जिसके बाद वो गिलहरी को यहां-वहां ढूंढती हुई दिखाई दे रही है।

https://twitter.com/i/status/1441466358407958534

Read More Stories:

गिलहरी की जमकर तारीफ

इसी के साथ आपको बता दें, इस वीडियो को अब तक 5600 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 682 लाइक्स और 127 रिट्वीट मिल चुके हैं, और इस वीडियो को देखने के बाद लोग गिलहरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बतादें, इस वीडियो को @hopkinsBRFC21 नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *