Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पटियाला के शीश महल में 21 फरवरी से हेरिटेज और सरस मेले की शुरू होने जा रहा है। यह हेरिटेज मेला 27 फरवरी तक चलेगा, जबकि सरस मेला 4 मार्च तक जारी रहेगा। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि इन मेलों में देश के सभी राज्यों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मेले में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए 10 रुपये की टिकट होगी, जबकि स्टार नाइट वाले दिन 100 रुपये टिकट होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर साल की तरह इस साल भी पटियाला में यह मेले देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
