कुरुक्षेत्र , 30 जुलाई 2025 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में नई भर्ती शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब नौकरी के लिए किसी सिफारिश या रिश्वत की जरूरत नहीं, बल्कि केवल योग्यता के आधार पर ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की – “तैयारी में जुट जाएं, मेहनत करें, सफलता पक्की है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“बिना खर्ची-पर्ची, अब केवल मेरिट पर नौकरी”
मुख्यमंत्री ने जिला कुरुक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने नौकरी देने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित CET ग्रुप-C परीक्षा में 13.5 लाख युवाओं ने भाग लिया, और 90% से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई — यह दर्शाता है कि सरकार पर युवाओं का भरोसा बढ़ा है।
“पहले की सरकारों में नौकरी के लिए नेताओं के चक्कर काटने पड़ते थे, अब ऐसा नहीं है। गरीब का बेटा भी HCS-HPS में पहुंच रहा है, और IAS बनने का सपना भी साकार हो रहा है।” – नायब सिंह सैनी
7500 युवाओं को नौकरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई महीने में ही करीब 7500 युवाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही इन नव-नियुक्त युवाओं और उनके परिवारों के साथ सीधा संवाद आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस पर निशाना: “50 वोट = 1 नौकरी” जैसी राजनीति खत्म
मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके नेताओं की मानसिकता ही रिश्वत और सिफारिश आधारित राजनीति की रही है।
“कांग्रेस नेता 50 वोट पर 1 नौकरी देने की बात कर रहे थे। ऐसी सोच के कारण ही देश और प्रदेश से कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है।”
उन्होंने विपक्ष पर झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तैयार किए गए 25,000 युवाओं के परिणाम विपक्ष की कानूनी चालबाजियों के कारण रोके गए, लेकिन सरकार ने वादा निभाया और पहले ज्वाइनिंग, बाद में शपथ की प्रक्रिया पूरी की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
