नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी सामने आने लगी है, जो कि एक राहत भरी खबर भी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 179 लोगों की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि देश में 201 दिनों बाद कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केरल में सामने आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
वहीं केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 699 नए मामले सामने आए है। वहीं 58 लोगों की मौत हो गई। केरल में कल 17 हजार 763 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार. अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 84.70 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं, जबकि 42.83 डोज पहुंचाई जाने की प्रक्रिया में हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
