यूपी डेस्क: एआईएमआईएम-aimim प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को मेरठ से दिल्ली आते समय छिजारसी टोल गेट पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों की तरफ से चलाई गईं गोलियां उनकी कार पर लगी और असदुद्दीन ओवैसी बाल-बाल बच गए। तो वहीं भाजपा नेत्री और पहलवान बबीता फोगाट की कार पर हमला होने की खबर सामने आयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रालोद समर्थकों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में दबथुवा गांव में हुई है। दरअसल बबीता फोगाट भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष वोट मांग रही थीं, तभी रालोद समर्थकों ने लाठी-डंडे लेकर भाजपा के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो रालोद समर्थकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
