हरियाणा डेस्क- हरियाणा के फतेहाबाद शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर 26 जनवरी पर कड़ी सुरक्षा के दौरान मॉडल टाउन व हुडा सेक्टर में दिनदहाड़े स्नेचिंग की दो वारदात सामने आई। बता दें, दोनों ही वारदातों के दौरान आरोपियों ने पता पूछने के बहाना बनाया और बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने की चेन खींच कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद ली हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को मॉडल टाउन की घटना की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें आरोपी सोने की चेन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी आरोपियों की पहचान करना शुरु कर दी हैं। शहर के एसएचओ ने बताया कि, मॉडल टाउन में पार्क के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनी गई।
Read More Stories:
मौका पाकर गले से छीन ली चेन
इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे ने बताया कि, उसकी मां उषा देवी घर के सामने पार्क की दीवार के साथ बैठी थी और इस दौरान बाइक पर आए दो युवक में से एक युवक उनकी मां के पास आया और किसी का पता पूछने लगा। मौका पाकर अचानक पता पूछने वाले युवक ने उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली और पास में खड़े अपने बाइक सवार दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
पीड़िता के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इसी तरह का मामला सेक्टर 3 में देखने को मिला जहां पर बुजुर्ग महिला दर्शना देवी अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी 2 बाइक सवार दो युवकों ने रोका और पता पूछने के बहाने मौका पाकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला के पति बृजमोहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
