नोएडा :थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 में स्थित एक पीजी में काम करने वाली नेपाली मूल की एक महिला की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला को गंभीर हालत में नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में नेपाली लोग अस्पताल पहुंचे ।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर 41 के ए 153 स्थित मकान में एक पीजी है। इस पीजी में नेपाली मूल की कौशल्या (30 वर्ष) काम करती थी । आज सुबह उसे बाथरूम में लगे गीजर से करंट लग गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार थापा एवं समुदाय के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह घटना पीजी मालिक की लापरवाही के कारण हुई है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
