नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस 1 नवंबर से 31 मार्च, 2022 तक देश भर के हर वार्ड और गांव तक सदस्यता अभियान चलाएगी। पहली बार के मतदाताओं को कांग्रेस का सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाएं सरकार की बेरहम नीतियों की मार झेल रहे हैं, तो कांग्रेस के सदस्यता अभियान को उस पीड़ा से जोड़ा जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुरजेवाला ने लोगों से की ये अपील
सुरजेवाला ने लोगों से अपील की है कि, कांग्रेस सदस्यता अभियान को देश का सबसे बड़ा अभियान बनाइए। उन्होंने कहा कि, सत्तारूढ़ शासन के ‘दुष्प्रचार’ का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस वैचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश के सबसे बड़े नेता और साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी शामिल हों। साथ ही साथ 14 से 29 नवंबर, 2021 के बीच महंगाई के खिलाफ कांग्रेस देशभर में जन-जागरण आंदोलन चलाएगी, जिसमें पार्टी के सीनियर नेता भी अलग-अलग राज्यों में शामिल होंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
