Sunday , 26 July 2026
https://www.youtube.com/watch?v=DOAGseDKjmQआपसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेतों में लगाई आग

आपसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेतों में लगाई आग

यमुनानगर, 10 मई(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के कस्बा जठलाना के गांव उन्हेडी में आपसी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के खेतों में आग लगा दी, बता दें,कुछ दिन पहले ही एक गुट पर अपहरण का आरोप लगा था और आज आरोप लगाने वाले पक्ष ने ही दूसरे पक्ष के खेतों में आग लगा दी। हालांकि आग की वजह से खेतों में पड़ा भूसा और वहां बना एक शराब का खोखा, जिसमें खाद रखी थी वही जले और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं खेतों में आग लगाने वाले शख्स ने दूसरे पक्ष को धमकी भी दी थी जिसकी रिर्काडिग होने की बात दूसरा पक्ष कह रहा है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *