Thursday , 29 October 2026

27 अक्तूबर को पंजाब की सियासत में आएगा नया मोड़ ! कैप्टन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी निगाहें

पंजाब डेस्क: 27 अक्तूबर को पंजाब की सियासत में बड़ मोड़ आ सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 27 अक्टूबर को अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं।  कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बुधवार शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है और इसी दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैप्टन की प्रैस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी निगाहें

अपने सीएम पद से इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह की ओर से साफ कर दिया गया था कि वह नई पार्टी बनाकर पंजाब की सियासत में बने रहेंगे। इतना ही नहीं अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन का समाधान निकलने की स्थिति में बीजेपी के साथ गठबंधन का विकल्प भी खुला रखा है। तो वहीं अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली कैप्टन की प्रैस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *