पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर अब पार्टी के लुधियाना से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू जमकर हमला बोला है। बिट्टू ने सिद्धू को निशाने पर लेते हुए कहा कि, हमें कोरोना वायरस का इलाज मिल चुका है लेकिन इनका समाधान नहीं हो रहा है। बिट्टू ने कहा कि, पार्टी की नेशनल लीडरशिप के पास भी सिद्धू की समास्याओं का कोई समाधान नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘सिद्धू के कहने पर अमरिंदर को सीएम की कुर्सी से हटाया गया’
बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, पार्टी की हाईकमान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुत गांधी सिद्धू की समस्या का समाधान नहीं निकाल पाए हैं। उन्हें राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। उनके कहने पर अमरिंदर को सीएम की कुर्सी से हटाया गया। फिर भी सिद्धू प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और अपनी पार्टी की सरकार के खिलाफ बोलते हैं और क्या किया जाना चाहिए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
