Monday , 2 November 2026

गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार करेगी ये खास काम, CM मनोहर लाल ने दी बड़ी जानकारी

हरियाणा डेस्क: पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, गरीब परिवारों की आय बढ़ाने व उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश भर में अंत्योदय ग्रामोदय मेले लगाएं जाएंगे।  इन मेलों में ऐसे परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सीएम मनोहर लाल ने कही ये खास बातेे..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से डाटा एकत्रित कर आय वैरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है।
  • इसके लिए छः विभागों की 40 योजनाओ के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करवाने का कार्य अंतिम चरण में है।
  • गरीब परिवार की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से बैंकों से सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
  • ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने स्तर पर अपने आस-पास के दस-दस गरीब परिवारों की सूची बनाकर सरकार को भेजें ताकि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी वर्ग कई क्षेत्रों में निपुण होता है उसके हूनर की देश ही नही बल्कि विदेशों में भी जरूरत है।
  • अर्थव्यवस्था में शिल्पकार एवं हुनर की अहम भूमिका होती है।
  • शिल्पकारों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड में हर साल शिल्पकार मेले का आयोजन किया जाता है।
  • भविष्य में यह मेला वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा ताकि शिल्पकार अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
  • मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार स्किल को बढ़ावा देने के लिए स्किल मंत्रालय का गठन किया है।
  • प्रदेश सरकार ने हूनर को ओर तराशने के लिए पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है।
  • इसके साथ ही प्रदेश में कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *