नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है और आरोपों की झड़ी लगाई है। नोटबंदी के पांच साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि, अगर यह कदम सफल था तो फिर भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ और आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ये ट्वीट
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ”अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
