यूपी डेस्क: यूपी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तो वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर ये जानकरी दी है। उन्होंने कहा है कि, प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने इसे समझते हुए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रियंका गांधी ने दी ट्वीट कर दी ये जानकारी
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रबंध होगा।’ प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की जिसमें महिलाओं को लेकर तमाम वादों का जिक्र किया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
