चीन के हांगझोऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सरों के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा। तीन भारतीय महिला और पुरुष बॉक्सरों ने विभिन्न भारवर्ग में पदक पक्का किया। इनमें भिवानी हाल रोहतक निवासी प्रीति पंवार भी शामिल हैं, इसके अलावा लवलीना और नरेंद्र कुमार ने अपने भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया है। वहीं, भिवानी निवासी सचिन ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शनिवार को खेले गए मुकाबले में मूल रूप से बड़ेसरा निवासी प्रीति पंवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की खिलाड़ी जाहिना को 4-1 के स्कोर के साथ हराया। इस जीत के साथ प्रीति ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह तय की और पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। कजाकिस्तान की खिलाड़ी जाहिना तीन बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता खिलाड़ी है। प्रीति का परिवार फिलहाल रोहतक के महम में रहता है। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बॉक्सर बेटी की इस जीत से घर में जश्न का माहौल है।
इसके अलावा मिताथल निवासी सचिन सिवाच को शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलना था। लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी कुवैत के खिलाड़ी मैच खेलने नहीं पहुंचे। इसके कारण सचिन को सीधे अगले राउंड के लिए वॉकओवर मिला और उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह तय की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
